Friday, October 30, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने शहीद नायक सुरिन्दर सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपए...

मुख्यमंत्री ने शहीद नायक सुरिन्दर सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपए का सौंपा चैक

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय सेना में ड्यूटी दौरान शहीदी प्राप्त करने वाले शहीद नायक सुरिन्दर सिंह के परिवार को मंगलवार को वित्तीय सहायता के तौर पर एक करोड़ रुपए का चैक सौंपा।

Advertisements

शहीद के पारिवारिक सदस्यों को चैक सौंपते मुख्यमंत्री ने कहा कि नायक सुरिन्दर सिंह निवासी गाँव डूडियां (मुनक) ने अपनी मातृभूमि की सेवा करते हुए शहीदी प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण वह परिवार को पहले यह चैक नहीं सौंप सके थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आचार संहिता हटते ही उन्होंने परिवार को चैक सौंपने की अपनी सरकार की वचनबद्धता को पूरा किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सपूत द्वारा देश के लिए दिए गये महान बलिदान के सम्मान के तौर पर परिवार को यह वित्तीय सहायता दी जा रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरा देश शहीद का ऋणी है, जिसने देश और इसके लोगों की ख़ातिर अपनी जान कुर्बान की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह नम्र सा प्रयास देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता को बरकरार रखने के लिए इस बहादुर योद्धा के बहुमूल्य योगदान को सजदा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here