
मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी आज एसजीपीसी सदस्य रविंदर सिंह चक्क के ग्रह निवास चक्क अल्लाह बख्श मुकेरियां पहुंचे। इस मौके उन्होंने प्रैस कांफ्रेंस दौरान कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से भाई अमृतपाल सिंह एवं उनके साथीयों के खिलाफ एन.एस.ए को बढ़ाना अति निंदनीय घटना है।

उन्होंने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार सिख कौम को कमजोर करने की घटिया हरकतें की साज़िश कर रही है। जिसमें वह कभी सफल नहीं होंगे। एडवोकेट धामी ने कहा कि वह सिख कौम को अपील करते हैं कि जो भी वाहरी शक्तियां पंथ और पंजाब को कमजोर करना चाहती है। उनसे सुचेत रहें इस अवसर पर एसजीपीसी सदस्य रविंदर सिंह चक्क के अतिरिक्त बिक्रम सिंह चक्क, मास्टर कुलविंदर सिंह जंडा व अन्य उपस्थित थे।












