Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh मलेरकोटला के 185 अनुसूचित जातियों के लाभपात्रियों को 94.35 लाख रुपए जारी:...

मलेरकोटला के 185 अनुसूचित जातियों के लाभपात्रियों को 94.35 लाख रुपए जारी: डा. बलजीत कौर

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार और सामाजिक न्याय, अधिकारिता एंव अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर की रहनुमाई में ज़िला मलेरकोटला के अनुसूचित जातियों के 185 लाभपात्रियों को 94.35 लाख रुपए की राशि जारी कर दी गई है। बता दे कि पहला पिछड़ीं श्रेणियों और आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्ग से सम्बन्धित 337 लाभपात्रियों को 1.71 करोड़ रुपए जारी किए गए है।

Advertisements

इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मलेरकोटला जिले के अनुसूचित जातियों के लोगों की भलाई के लिए राज्य सरकार तेज़ी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2022 के 57, जनवरी 2023 के 26, फरवरी 2023 के 51 और मार्च 2023 के 51, कुल 185 लाभपात्रियों को वित्तीय लाभ दिया गया है।

डा. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पंजाब राज्य का स्थायी नागरिक हो, उसका परिवार गरीबी रेखा से नीचे का हो,आवेदक अनुसूचित जाति, पिछड़ीं श्रेणियों और अन्य आर्थिक तौर पर कमज़ोर परिवारों के साथ सम्बन्धित हो और परिवार के सभी साधनों से सालाना आय 32, 790 रुपए से कम हो, ऐसे परिवारों की दो बेटियाँ इस योजना का लाभ लेने के योग्य है।

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों, पिछड़ीं श्रेणियों और आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्ग के लोगों की भलाई के लिए लगातार कार्यशील है। उन्होंने बताया कि वित्तीय सहायता की अदायगी सीधी लाभपात्रियों के बैंक खातों में की जाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊँचा उठाने और उनको आर्थिक तौर पर मज़बूत करने के लिए तेज़ी से काम कर रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here