Saturday, October 31, 2026
Home Chandigarh पंजाब में 105 नानक बगीचें और 25 पवित्र वन स्थापित

पंजाब में 105 नानक बगीचें और 25 पवित्र वन स्थापित

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार साफ़- सुथरा और हरा भरा वातावरण यकीनी बनाने के लिए प्रत्येक संभव कदम उठा रही है। जंगलात और जंगली जीव सुरक्षा विभाग ने कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के नेतृत्व में इस दिशा में प्रशंसनीय काम किया है।

Advertisements

साल 2023- 24 दौरान विभाग ने 5740 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर अलग- अलग योजनाओं के अंतर्गत 44 लाख पौधे लगाए है। इसके इलावा विभाग पंजाब हरियाली लहर अधीन राज्य के लगभग 44 लाख ट्यूबवैलों पर प्रति ट्यूबवैल कम से- कम 3 पौधे लगाने के लिए यत्नशील है। बताने योग्य है कि मौजूदा साल दौरान 4. 60 लाख ट्यूबवैलों पर 8. 31 लाख पौधे लगाए गए है।

पंजाब के हरियाली मिशन अधीन इस साल 105 नानक बगीचों और 25 पवित्र वन स्थापित करने का काम पूरी तरह पूरा हो चुका है। स्टेट अथारिटी कैंप योजना अधीन मुलाजिमों विशेषकर औरतों के लिए स्वच्छता को यकीनी बनाने के लिए 3 करोड़ रुपए की लागत से अलग- अलग नर्सरियों में 100 शौचालय का निर्माण किया गया है। वक्ता ने आगे बताया कि साल 2024- 25 दौरान 45 अन्य शौचालय तैयार हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here