Monday, October 12, 2026
Home Crime जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों ने क दूसरे पर गोलियां...

जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों ने क दूसरे पर गोलियां चलाने के लगाए आरोप, दो घायल


होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। होशियारपुर के गांव बीबी पंडोरी में आज सायं जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है। इस घटना में दो लोगों के जख्मी होने का समाचार प्राप्त हुआ है। घायलों की पहचान इंद्रप्रीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी बीबी पंडोरी व दूसरे पक्ष के अमर सिंह सरपंच पुत्बर अजायब सिंह के रुप में हुई। घायलों को सिविल अस्पताल होशियारपुर में लाया है।

Advertisements

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है जांच के बाद ही बताया जा सकता है कि पूरा मामला क्या है। दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे पर फायर करने के आरोप लगाए जा रहे है तथा झगड़े का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here