Monday, October 12, 2026
Home Crime पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, 2 बदमाश घायल

पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, 2 बदमाश घायल

रोहतक (द स्टैलर न्यूज़)। रोहतक में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध बदमाश बाइक पर सवार होकर नई अजान मंडी की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बालचंद चौक के पास उनका पीछा किया, लेकिन रुकने के बजाय बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

Advertisements

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश नवीन के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश नीरज बाइक गिरने से घायल हो गया, जिससे उसके पैर में फैक्चर हो गया। दोनों घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here