
मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। आईसीसी टी20 विश्व कप साउथ अफ्रीका और भारत के बीच फाइनल खेला गया। जिसमें इंडिया की टीम विश्व विजेता बनी और भारत ने टी20 विश्व कप पर कब्जा किया। टी20 विश्व कप फाइनल मैच को ओटीटी स्ट्रीमिंग मंच पर देखने वाले दर्शकों की एक वक्त में अधिकतम संख्या 5.3 करोड़ तक पहुंच गई। शनिवार रात हुए टी-20 विश्वकप फाइनल मैच को जीतकर भारत ने आईसीसी ट्रॉफी उठाने के 13 साल के इंतजार को समाप्त किया। भारत-दक्षिण अफ्रीका आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप फाइनल मैच को शनिवार को डिज्नी+हॉटस्टार ओटीटी मंच पर एक वक्त में लगभग 5.3 करोड़ दर्शकों ने देखा।












