Thursday, October 22, 2026
Home Latest हयात रीजेंसी की गिरी शेड, दंपत्ति घायल

हयात रीजेंसी की गिरी शेड, दंपत्ति घायल

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में हयात रीजेंसी में एक अस्थायी शेड गिर जाने से दो लोग घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस घटना में दंपत्ति के सिर में मामूली चोटें आईं। पुलिस ने एक बयान में कहा कि गतरात्रि करीब 8.56 बजे पुलिस स्टेशन आरके पुरम में छत गिरने/हयात रीजेंसी में रहने वाले पति-पत्नी के घायल होने के बारे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई।   पुलिस ने कहा कि दंपति, अमित जैन और उनकी पत्नी रेवा जैन ने कहा है कि वे फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं।

Advertisements

अमित और रेवा पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं और चंडीगढ़ में कारोबार चलाते हैं। पुलिस ने कहा कि दंपति होटल के भूतल पर स्थित पूल के पास खड़े थे, तभी शेड का एक हिस्सा ढह गया और उन पर गिर गया। पुलिस ने कहा है कि घटनास्थल की फोरेंसिक जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि दंपत्ति की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है, लेकिन कार्रवाई जरूर की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here