
राजस्थान (द स्टैलर न्यूज़)। राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री के पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंप दिया है। इसकी जानकारी मीणा की ओर से दी गई है। फिलहाल उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया गया है। उन्हें मनाने की कोशिश की जा सकती है।

किरोड़ी लाल मीणा ने इस्तीफे की खबर के बीच सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा-’रघुकुल रीति सदा चलि आई, प्राण जाई पर बचन न जाई।’ खबरों के अनुसार किरोड़ी लाल मीणा ने लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि यदि भाजपा दौसा लोकसभा सीट से हार जाती है तो वह इस्तीफा दे देंगे।












