
जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। नए सेना प्रमुख का पदभार संभालने के बाद जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर का अपना पहला अधिकारिक दौरा किया। जम्मू संभाग प्रदेश के अंतर्गत नियंत्रण सीमा (इंडिया-पाक लाइन आफ कंट्रोल) के साथ लगती भारतीय क्षेत्र की अग्रिम चौकियों पर पहुंच जवानों की पीठ भी थपथपाई।
जम्मू के बाद आर्मी चीफ ने पुंछ में ब्रिगेड मुख्यालय पहुंचे और सैन्य अधकारियों के साथ बैठक की, इस बैठक के दौरान उन्होंने कई मुद्दों को लेकर अहम फैसला भी किए। जनरल द्विवेदी जम्मू-कश्मीर पुलिस के पुंछ जिला चीफ जुगल मन्हास और डीसी पुंछ से भी मिले। बैठक खत्म होने के बाद उन्होंने नियंत्रण रेखा के अग्रीम क्षेत्रों का दौरा किया और पूरा जायजा लिया। उपेंद्र द्विवेदी इससे पहले नार्दन कमान के प्रमुख रह चुके हैं। राजौरी-पुंछ की सुरक्षा हालात का जायजा लेने के उपरांत जनरल उपेंद्र द्विवेदी नगरोटा जम्मू के लिए रवाना हो गए।

30 जून को संभाला पदभार
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 30 जून को यह पदभार संभाला था। उनसे पहले इस पद पर जनरल मनोज पांडे आर्मी चीफ थे, जो चार दशक से ज्यादा की विशिष्ट सेवा के बाद रिटायर हुए थे। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आर्मी चीफ बनने से पहले फरवरी 2024 से जून 2024 तक सेना के उप प्रमुख के रूप में काम किया। द्विवेदी इस पद को संभालेंगे इस बात की घोषणा 11 जून को की गई थी। रणनीतिक अध्ययन और सैन्य विज्ञान में दो मास्टर डिग्री उन्होंने हासिल की हैं। जनरल उपेंद्र द्विवेदी को कई पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और तीन जीओसी-इन-सी कमेंडेशन कार्ड से नवाजा गया।












