
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। नीट यूजी पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है। सीजेआई ने याचिकाकर्ताओं के सभी वकीलों से कहा है कि वह 10 जुलाई तक अपनी दलील पेश करें। उसमें उन्हें बताना होगा कि नीट यूजी परीक्षा दोबारा क्यों होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी वकील की दलील 10 पन्नों से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान इस बात को रखा गया है कि सीबीआई सभी एफआईआर को केंद्र में रखते हुए एक स्टेटस रिपोर्ट फाइल करे। सीजेआई ने सलाह दी है कि जरूरत पड़ने पर साइबर फोरेंसिंक विभाग की मदद भी ली जा सकती है।

सीजेआई ने कहा है कि याचिकाकर्ता की तरफ से पेश सभी वकील 10 जुलाई तक इस बात पर अपनी दलीलें पेश करेंगे कि दोबारा परीक्षा क्यों होनी चाहिए और केंद्र तारीखों की पूरी सूची भी देगा। हम इस मामले को 11 जुलाई (गुरुवार) को सुन सकते हैं। सीबीआई भी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा- इसमें कोई शक नहीं है कि नीट यूजी पेपर लीक हुआ था। इस बात को स्वीकार भी किया जा चुका है।












