
आगरा (द स्टैलर न्यूज़)। आगरा एक्सप्रेस पर भीषण सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जहां बिहार से दिल्ली जा रही तेज रफ़्तार डबल डेकर बस दूध के कंटेनर में जा घुसी। हादसा इतना भियानक था कि बस कंटेनर को चीरते हुए निकल गई। जानकारी अनुसार इस हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है जबकि 30 से अधिक घायल बताए जा रही है। प्रशासन की तरफ से 18 मौतों की पुष्टि की गयी है। यह हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर उन्नाव जनपद के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के समीप हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।













