Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur कैबिनेट मंत्री जिंपा ने शिव देव राओ एसएसके हाई स्कूल मानवता मंदिर के...

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने शिव देव राओ एसएसके हाई स्कूल मानवता मंदिर के विद्यार्थियों को भेंट की स्कूल वर्दी व स्टेशनरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने शिव देव राओ एस.एस.के हाई स्कूल मानवता मंदिर के विद्यार्थियों को स्कूल की वर्दियां व स्टेशनरी भेंट की। उन्होंने कहा कि एन.आर.आई.भटनागर परिवार व मुम्बई के हरीश शाह की ओर से हर वर्ष स्कूल के बच्चों को गर्मियों व सर्दियों की वर्दियां भेजी जाती है। उन्होंने कहा कि परमदयाल महाराज की कृपा व सत्संगियों की नेक कमाई से ट्रस्ट समाज कल्याण के कार्य कर रहा है।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि परमदयाल महाराज का एक ही परम वाक्य था कि इंसान बनो। उन्होंने लोगों को दूरदृष्टि दी कि रुहानियत से पहले व्यक्ति का नेक इंसान बनना जरुरी है। इस दौरान उन्होंने सभी को अपनी नेक कमाई का कुछ हिस्सा समाज सेवा के काम में लगाने के लिए उत्साहित किया। इस मौके पर महासचिव राणा रणवीर सिंह, राजेश्वर दयाल, विजय डोगरा, टी.सी शर्मा, प्रिंसिपल ममता खोसला व स्कूल का समूह स्टाफ व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here