Sunday, October 18, 2026
Home Latest पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी

पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। राज्य चुनाव आयोग ने जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर उप-चुनाव का कार्यक्रम जारी किया है। इसकी अधिसूचना जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने जारी की है। जारी कार्यक्रम के तहत 17 जुलाई से नामांकन पत्रों का वितरण शुरू होगा। 22 जुलाई को नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है। 23 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच, 24 जुलाई को नामांकन वापसी और इसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद प्रतीक आवंटन होगा। छह अगस्त को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

Advertisements

मतगणना आठ अगस्त को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। जिला पंचायत के उप चुनाव की प्रक्रिया जिला मुख्यालय पर और क्षेत्र पंचायत की क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर कराए जाने के निर्देश हैं। ग्राम प्रधान और सदस्यों के नामांकन, चुनाव आदि की प्रक्रिया ब्लॉक कार्यालय पर होगी। जिला पंचायत के नवाबगंज प्रथम वार्ड पांच और बिथरी चैनपुर चतुर्थ वार्ड 59 के लिए उप चुनाव होंगे। क्यारा के वार्ड संख्या 41 एना, दमखोदा के 64 चुरैली, भदपुरा के 11 सूरजपुर परौरिया, भोजीपुरा के 63 वोहित, मझगवां के 87 किदौना, मीरगंज के 40 सुजातपुर के लिए उप चुनाव होंगे। ग्राम पंचायत के चुनाव में सदस्यों के 67 और प्रधान के पांच रिक्त पदों पर उप चुनाव होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here