Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur शहर वासियों को पीने वाला साफ पानी मुहैया करवाने में नहीं छोड़ी...

शहर वासियों को पीने वाला साफ पानी मुहैया करवाने में नहीं छोड़ी जा रही है कोई कमी: कैबिनेट मंत्री जिंपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के हर जरुरतमंद का हाथ थाम कर उनके लिए कार्य कर रही है ताकि आम जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जा सके। वे आज वार्ड नंबर 7 के मोहल्ला मोहल्ला शालीमार नगर में 25 लाख रुपए की लागत से लगे ट्यूबवेल का उद्घाटन करने के दौरान मोहल्ला निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, कमिश्नर नगर निगम डा. अमनदीप कौर भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा ट्यूबवेल होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र में लगे हैं। उन्होंने कहा कि होशियारपुर वासियों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है और वार्ड की डिमांड के हिसाब से वहां पीने वाले पानी के ट्यूबवेल लगवाए जा रहे हैं।

Advertisements

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि नगर निगम के साथ मिलकर पब्लिक हैल्थ विभाग की ओर से इस ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की प्रक्रिया को अमल में लाया गया है। उन्होंने इलाका निवासियों को विश्वास दिलाया कि इलाके में हर समस्या का हल पहल के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने शहर वासियों को अपील करते हुए कहा कि वे पानी का सदुपयोग करें और इसे व्यर्थ न बहाएं। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण भी किया और मोहल्ला वासियों को भी इस सीजन में अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, संयुक्त सचिव संदीप तिवाड़ी, एक्सियन हरप्रीत सिंह, सुमेश सोनी, मोहल्ला कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन दर्शन सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here