Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur धन्वंतरी वैद्य मंडल ने गांव भाम में लगाया निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर

धन्वंतरी वैद्य मंडल ने गांव भाम में लगाया निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भामेश्वरी मिशन ट्रस्ट भाम की तरफ से गांव भाम के बस अड्डे पर निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगाया गया| इसका उद्घाटन ट्रस्ट की चेयरपर्सन विनोद बहन जी ने किया | इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य गुरनाम जसवाल भी विशेष तौर पर उपस्थित थे | इस मौके पर विनोद बहन जी ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए ट्रस्ट हमेशा ही आगे रहा है| उन्होंने कहा कि जहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु के लिए हर प्रकार की सुविधा को ध्यान में रखा जाता है|

Advertisements

निशुल्क चिकित्सा शिविर में धन्वंतरी वैद्य मंडल पंजाब के अध्यक्ष वैद्य सुमन कुमार सूद के नेतृत्व में अन्य सदस्यों में भी सेवा की | इस मौके पर वैद्य सुमन कुमार सूद ने कहा कि धार्मिक स्थानों पर आकर जहां एक तरफ परमात्मा का आशीर्वाद प्राप्त होता है वहीं दूसरी तरफ आयुर्वेद के प्रचार में भी सफलता मिलती है | उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता | इसलिए लोग अब इस प्रणाली को भी आगे आकर अपनाने लगे हैं|  चिकित्सा शिविर में वैद्य रविंद्र कुमार ,पुरुषोत्तम दास, बलजिंदर राम ,बलजीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार ,पूनम, हरविंदर हैरी ,चारु वालिया, इंद्रजीत कौर ,चमनलाल, परमजीत ,कमलजीत आदि ने भी भाग लिया |अंत में विनोद बहन जी ने सभी  वैद्य को सिरोपा देकर सम्मानित किया|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here