Wednesday, October 21, 2026
Home Latest फ्रिज ठीक न करने पर निहंग ने युवक को उतारा मौत के...

फ्रिज ठीक न करने पर निहंग ने युवक को उतारा मौत के घाट

भवानीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। भवानीगढ़ के गांव खनाल में फ्रिज रिपेयर की दुकान चलाने वाले एक युवक की एक निहंग सिंह द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है। निहंग सिंह ने किरपान से कई वार करके युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी देते हुए गांव भट्टीवाल कलां के सरपंच जसकरन सिंह ने बताया कि उनके गांव का युवक गुरदर्शन सिंह हैप्पी पुत्र सतगुर सिंह गांव खनाल कलां में रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन आदि की रिपेयर का काम करता था। बीते दिन देर शाम जब वह अपनी दुकान के अंदर रेफ्रिजरेटर रिपेयर कर रहा था तो गांव खनाल कलां के एक निहंग सिंह जसवीर सिंह उर्फ ​​​​बिट्टू पुत्र जरनैल सिंह ने बेरहमी से उस पर अपनी किरपान से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।

Advertisements

गंभीर रूप से घायल हुए गुरदर्शन सिंह को इलाज के लिए संगरूर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटना की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक गुरदर्शन सिंह के पिता सतगुर सिंह के बयानों के आधार पर निहंग सिंह जसवीर सिंह उर्फ ​​बिट्टू पुत्र निहंग सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंधी सरपंच जसकरण सिंह का भी बियान सामने आया है। उन्होंने बताया कि हमलावर जसवीर सिंह उर्फ ​​बिट्टू पुत्र जरनैल सिंह ने कई दिन पहले गुरदर्शन सिंह को अपना फ्रिज ठीक करने के लिए कहा था, लेकिन समय न होने के कारण गुरदर्शन सिंह ने फ्रिज ठीक करने से मना कर दिया था। इसके बाद उसने गुरदर्शन सिंह को दुकान खाली करने और गांव से निकालने व जान से मारने की धमकियां भी दी। उन्होंने बताया कि इसी वजह से निहंग सिंह ने गुरदर्शन सिंह की हत्या कर दी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here