
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एम दी योगशाला के अंतर्गत सैंट्रल जेल होशियारपुर में नीम, आम, जामुन, बहेड़ा अर्जुन और आमला के 30 जेल सुप्रीटेंडेंट बलजीत सिंह घूमन की अध्यक्षता में वृक्षारोपण किया गया। योग ट्रैनर योगाचार्य तुलसी राम साहू ने अपने तरफ फ्री पौधा दिया और कहा की प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए हम सबको आगे आना होगा तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। जेल सुप्रीटेंडेंट बलजीत सिंह घूमन ने कहा घरों और आस-पास के इलाकों में पौधे लगाने से पर्यावरण और व्यक्तियों दोनों को कई लाभ हो सकते हैं। इनमें से एक मुख्य लाभ यह है कि पेड़ और पौधे हानिकारक प्रदूषकों को अवशोषित करके और ऑक्सीजन जारी करके वायु की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

इससे लोगों के लिए एक स्वस्थ और स्वच्छ रहने का वातावरण बन सकता है डॉ पुनीत राय जेल मेडिकल ऑफिसर बताया कि पौधे हमें हमारी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कई तरह की चीजें प्रदान करते हैं, जिसमें खाने के लिए भोजन, सांस लेने के लिए हवा, शरीर को ढकने के लिए कपड़े, लकड़ी, दवा, आश्रय और मानव लाभ के लिए कई उत्पाद शामिल हैं। पौधे प्राथमिक उत्पादक हैं, और इस ग्रह पर सभी अन्य जीवित जीव पौधों पर निर्भर हैं। इस समय डिप्टी सुप्रीटेंडेंट हरभजन सिंह, डिप्टी सिक्योरिटी सुप्रीटेंडेंट प्रेमपाल और एवम स्टाफ के सदस्यो की उपस्थिति रही।












