Sunday, November 1, 2026
Home Latest सरकार ने नई कर व्यवस्था को अधिक आकर्षक बनाया

सरकार ने नई कर व्यवस्था को अधिक आकर्षक बनाया

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। केन्‍द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में ‘केन्‍द्रीय बजट 2024-25’ पेश करते हुए नई कर व्यवस्था का चयन करने वाले वेतनभोगी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को कर राहत देने के लिए कई आकर्षक लाभों की घोषणा की।

Advertisements

वित्त मंत्री ने वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्सन को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये करने का प्रस्ताव किया। इसके अलावा, नई कर व्यवस्था के तहत पेंशनभोगियों के लिए पारिवारिक पेंशन में छूट की सीमा को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने का प्रस्ताव किया गया। इससे लगभग 4 करोड़ वेतनभोगी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत मिलेगी।

श्रीमती सीतारमण ने नई कर व्यवस्था में टैक्स दर संरचना को निम्नानुसार संशोधित करने का प्रस्ताव दिया।

कुल आयटैक्स दर
0-3 लाख रुपएशून्य
3-7 लाख रुपए5 प्रतिशत
7-10 लाख रुपए10 प्रतिशत
10-12 लाख रुपए15 प्रतिशत
12-15 लाख रुपए20 प्रतिशत
15 लाख रुपए से अधिक30 प्रतिशत

इन संशोधनों के परिणामस्वरूप, नई कर व्यवस्था के तहत एक वेतनभोगी कर्मचारी को आयकर में 17,500 रुपये तक की बचत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here