Tuesday, October 20, 2026
Home Jammu & Kashmir कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, 1 जवान...

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद

जम्मू कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के मुठभेड़ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले सेना और पुलिस ने संदिग्ध आतंकवादी गतिविधियों के बारे में सूचना मिलने के बाद कुपवाड़ा के लोलाब इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर सैनिकों ने संदिग्धों को चुनौती दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।

Advertisements

श्रीनगर की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कुपवाड़ा के कोवुत इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 23-24 जुलाई को संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।” इस पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना ने कहा कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक सैनिक घायल हो गया था। फिलहाल अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here