
गुजरात (द स्टैलर न्यूज़)। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में भारी बारिश के कारण जिले के जाम खंभालिया शहर में तीन मंजिला इमारत के ढह जाने की सूचना मिली है। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला और उसके परिवार की दो बच्चियों की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की मकान जर्जर हालत में था। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर लगभग छह घंटे के बचाव अभियान के बाद तीन लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।













