Tuesday, October 20, 2026
Home National इंदिरा आवास: 9 वर्षों से आशियाने की अगली किश्त के लिए तरस...

इंदिरा आवास: 9 वर्षों से आशियाने की अगली किश्त के लिए तरस रहे बीड़ी मजदूर

बछवाड़ा, बेगूसराय(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश कुमार। प्रखंड क्षेत्र के अरवा पंचायत स्थित दर्जनो बीड़ी मजदूरों को विगत नौ वर्षों में भी इंदिरा आवास किस्त के लिए बीड़ी मजदूर अस्पताल का चक्कर लगाने को मजबुर है। वहीं बीड़ी मजदूरों नें प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की शिकायत भी की है। अरवा पंचायत के वार्ड संख्या 6,7 एवं 8 निवासी संगीता देवी, सविता देवी, अनिता देवी, सुनीता देवी, बुचकी देवी, बिंदा देवी, शांति देवी, समता देवी, मीणा देवी, लुखिया देवी, नेहा देवी, पार्वती देवी, शोभा देवी समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि वर्ष 2011 में श्रम मंत्रालय द्वारा हम बीड़ी मजदूरों को इंदिरा आवास योजना के अन्तर्गत 50-50 हजार रुपया प्रति मजदुर राशि आंवटन किया गया था।

Advertisements

वहीं बीड़ी मजदूर अस्पताल से प्रथम किस्त के रूप में बीस हजार रूपया दिया गया था। लेकिन विगत नौ वर्षो से बीड़ी अस्पताल का चक्कर लगा रहे है। लेकिन हमलोगों को द्वितीय किस्त की राशि आज तक मुहैया नही कराया गया। जिस कारण आज तक हम लोगों का आवास निर्माण कार्य भी अधर में लटका है। बीड़ी मजदुर की महिलाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मांग की है कि बीड़ी मजदूर के आवास घोटाला में शामिल पदाधिकारी पर कानूनी कार्यवाही करते हुए हम लोगों को पुन: मकान निर्माण के लिए आवास आंवटन किया जाय। जिससे हम लोगों का मकान निर्माण हो सके। जबकि बीडीओ पुजा कुमारी नें बताया कि चुनाव कार्य की अति व्यस्तता के बीच भी आवेदकों के मामलों की जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here