Monday, October 12, 2026
Home Himachal झनिककर में 16 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत

झनिककर में 16 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला के झनिककर और बराड़ा  गांवों की सीमा पर स्थित एक 16 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत हो गई है। युवती का पिता ज्योति प्रकाश पुत्र देश राज बताया जा रहा है जोकि एक निजी बस में कंडक्टर का काम करता है। बुधवार सुबह हुई इस मौत का काफी समय तक गांव में भी पता न चला लेकिन बाद में सुगबुगाहट फैलना शुरू हो गई।

Advertisements

चर्चा है कि युवती ने गले में फंदा लगा मौत को गले लगा लिया। उधर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई यशविंदर सिंह के मुताबिक इस बारे पुलिस को कोई सूचना अभी तक नहीं मिली है। इस बारे पुलिस पता करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here