
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के गांव सलेमपुर से एक सोशल मीडिया से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती, प्यार और मौत का रुप धारण कर लिया, जिससे एक कीमती जान संसार से चली गई। गांव निवासी एक युवती जोकि बीएएलएलबी की छात्रा थी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्त व दोस्त से प्रेमी बने युवक से दुखी होकर जहर खाकर खुदकुशी कर ली।

मृतका की पहचान मनीशा (21) के रुप में हुई है। इसके बाद मृतका के भाई खुशविंदर ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना मेहटियाना में शिकाय़त दर्ज करवाई। भाई खुशविंदर ने पुलिस के बताया कि उसकी बहन मनीशा बीएएलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। उसकी सोशल मीडिया पर अमन कुमार निवासी गडूली जिला यमुनानगर के साथ दोस्ती हो गई। इसके बारे में उन्हें अप्रैल 2024 में पता चला। उन्होंने बताया कि मुनीशा अमन से शादी करना चाहती थी। जब उसने शादी की बात चलाई तो अमन कहने लगा कि उसकी जाति नहीं मिलती तथा तुम किसी और बिरादरी से संबंध रखती हो। उन्होंने बताया कि जब अमन ने शादी से मना कर दिया तो वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी।
उन्होंने बताया कि जब मंगलवार को मनीशा घर आई तो वह आते ही उल्टीयां करने लगी। जिसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतका के भाई के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।












