
जम्मू कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू कश्मीर पुलिस ने डोडा हमले में शामिल तीन आतंकवादियों के स्कैच जारी किए है। उन्होंने बताया कि इसके बारे में सूचना देने वाले को पाच लाख रुपये के नकद इनाम दिया जाएगा। प्रवक्ता के मुताबिक, जम्मू कश्मीर पुलिस ने तीनों आतंकवादियों पर पांच-पांच लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों से इन आतंकवादियों के बारे में जानकारी देने का आग्रह किया है।

पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि जानकारी देने वाले लोगों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों और नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर सहित एक दर्जन से अधिक फोन नंबर सांझा किए हैं, ताकि लोग संपर्क कर सकें।











