Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur बंद किए गए टोल प्लाजाओं के सट्रक्चर को न हटाए जाने से...

बंद किए गए टोल प्लाजाओं के सट्रक्चर को न हटाए जाने से राहगारों पर मंडरा रहा हादसों का खतराः गैंद/भाटिया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समय अवधि पूरी कर चुके टोल प्लाजाओं को हटवाकर पंजाब सरकार ने भले ही जनता को राहत दी हो, मगर टोल प्लाजाओं के सट्रक्चर को न हटाए जाने से राहगीरों पर हादसों का खतरा मंडरा रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं कि सरकार की मंशा इन्हें पुनः शुरु करने की है, जिसके चलते इन्हें हटाया नहीं जा रही है। यह बात नई सोच के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद व जिला भाजपा महामंत्री सुरेश भाटिया बिट्टू ने टोल प्लाजाओं की जर्जर हो रही इमारतों एवं कैबिन आदि न हटाए जाने पर सरकार पर निशाना साधते हुए कही।

Advertisements

उन्होंने कहा कि होशियारपुर के टांडा रोड पर लाचोवाल के समीप तथा चंडीगढ़ रोड पर नंगल शहीदां के समीप स्थित चोल प्लाजाओं को बंद करवाए हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन उनके सट्रक्चर ज्यों के त्यों की खड़े हैं तथा देखभाल के अभाव उनकी हालत खस्ता हो रही है। इतना ही नहीं एक तरफ टोल वाली जगह पर सड़क की हालत खराब हो रही है वहीं इनकी जर्जर हो रही हालत के कारण राहगीरों पर हादसों का खतरा मंडरा रहा है तथा रात के समय तो यह और भी घातक हो जाते हैं। क्योंकि लाइट आदि न होने के चलते वाहन चालक अकसर धोखा खा जाते हैं। इसलिए जितनी जल्दी हो सके इन्हें सड़क से हटा कर लोगों को राहत प्रदान करनी चाहिए। भाटिया व गैंद ने कहा कि अभी तक स्ट्रक्चर न हटाए जाने से सरकार की मंशा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि कहीं सरकार इन्हें पुनः तो नहीं चलाना चाहती, जिसके चलते सरकार एवं संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि वैसे भी जब से पंजाब में आप की सरकार आई है तब से इसकी करनी और कथनी में बहुत फर्क है तथा जनता को राहतों के नाम पर गुमराह ही किया जा रहा है। इस मौके  पर अवतार सिंह, मनी कपूर व सरताज सिंह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here