
बांग्लादेश (द स्टैलर न्यूज़)। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही ढाका को भी छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि अब बांग्लादेश की कमान सेना के हाथों में चली जाएगी। सूत्रों के मुताबिक शेख हसीना ढाका छोड़कर किसी सुरक्षित जगह पर चली गई हैं।

बताया जा रहा है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री सेन्य हेलिकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हुई हैं। गौरतलब है कि बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में रिजर्वेशन खत्म करने को लेकर हिंसा भड़क उठी थी। इस प्रदर्शन में कई लोगों की जान भी चली गई।












