Sunday, October 18, 2026
Home Himachal आवाहादेवी-हमीरपुर-अयोध्या बस अब दिल्ली तक सीमित, केवल शनिवार के दिन ही जाएगी अयोध्या

आवाहादेवी-हमीरपुर-अयोध्या बस अब दिल्ली तक सीमित, केवल शनिवार के दिन ही जाएगी अयोध्या

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। लगातार घाटे की मार सह रहा प्रदेश का सबसे लंबा बस रूट अवाहदेवों से अयोध्या अब सप्ताह में सिर्फ  एक दिन अयोध्या जाया करेगा। बाकी दिन यह रूट पहले की तरह दिल्ली तक बहाल रहेगा।  इसे  ऑनलाइन  बुकिंग से भी हटा दिया है। अयोध्या में बस एक दिन रूकने के उपरांत अगले दिन अयोध्या से हमीरपुर के लिए चला करेगी। ऐसे में जहां यात्रियों को भी अयोध्या धाम’जाने के लिए सोधी बस सुविधा मिलेगी, वहीं निगम को भी घाटे वाले रूट से उभरने में मदद मिलेगी। बता दें कि हमीरपुर डिपो की नॉन एसी ऑर्डिनेरो बस अयोध्या धाम पहुंचने के लिए करीब 1234 किलोमीटर सफर तय करना पड़ता था। इसके लिए निगम को सात ड्राइवरों की जरूरत पडू रही थी। ऊपर से बस रूट घाटे में चल रहा था।

Advertisements

ऐसे में निगम ने बस को अब हफ्ते में एक दिन चलाने का निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को भी अयोध्या धाम के लिए सीधी बस सुविधा मिल सके और निगम को भी रूट चलाने से कुछ फायदा हो सके। निगम की बस अब हर शनिवार को अयोध्या के लिए रवाना हुआ करेगी और सोमवार को अयोध्या से वापस हमीरपुर के लिए चला करेगी। निगम ने अयोध्या बस रूट को ऑनलाइन से भो हटा दिया है। आवाहादेवी -अयोध्या धाम बस रूट को फिलहाल दिल्ली तक रूटीन में चलाया जा रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here