Friday, October 9, 2026
Home Himachal लाहलड़ी में पालतू कुत्ते ने तीन बच्चों को काटा, मालिक के खिलाफ पुलिस...

लाहलड़ी में पालतू कुत्ते ने तीन बच्चों को काटा, मालिक के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंचे ग्रामीण

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर नगर के वार्ड नंबर 11 के लाहलडी गांव में एक पालतू कुत्ते ने तीन बच्चों को काट लिया। इससे लोग भड़क गए और पुलिस स्टेशन हमीरपुर पहुंच मालिक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि यही पालतू कुत्ता पहले भी कई बार लोगों पर हमला कर चुका है और इसके मालिक को उसके बारे में बताया भी गया लेकिन उसने फिर भी इस पालतू कुत्ते को गांव से हटाया नहीं गया।

Advertisements

आज तीनों बच्चों को जब कुत्ते ने काटा तो बच्चों के अभिभावकों सहित ग्रामीण भी पुलिस स्टेशन पहुंच गए जहां पर अभिभावको और कुत्ते के मालिक में इस बात पर सहमति बनी कि इस पालतू कुत्ते को यहां से कहीं और शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद लोग शांत हुए। कुत्ते द्वारा काटे बच्चों का इलाज अस्पताल में करवाया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here