
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। यह तब हुआ जब विनेश फोगाट को 50 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ कुश्ती फाइनल से पहले कुछ ग्राम अधिक वजन पाया गया। अब वजन अधिक होने की वजह से उन्हें कोई भी मेडल नहीं मिलेगा जिसमें इस इवेंट में सिर्फ गोल्ड मेडल यूएसए की रेसलर साराह हिल्डेब्रांट को मिलेगा तो वहीं ब्रॉन्ज मेडल मैच में जो रेसलर जीत हासिल करेगा उसे पदक दिया जाएगा। विनेश क्वालिफायर और सेमीफाइनल दौर से पहले वजन मापदंड के भीतर थीं। हालांकि, वह फाइनल से पहले कुछ ग्राम अधिक वजन की पाई गईं और इसलिए उन्हें फाइनल से पहले डिस्क्वालिफाई कर दिया गया।













