Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur स्कूली विद्यार्थियो को ट्रैफिक नियमों, नशे के दुष्प्रभावों तथा साइबर क्राइम के...

स्कूली विद्यार्थियो को ट्रैफिक नियमों, नशे के दुष्प्रभावों तथा साइबर क्राइम के बारे में किया गया जागरूक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्कूली विद्यार्थियो को ट्रेफिक नियमों, नशे के दुष्प्रभावों तथा साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत ट्रैफिक एजुकेशन सेल के इंचार्ज बलविंदर सिंह ने आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों, नशे के दुष्प्रभावों तथा साइबर क्राइम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर सभी लोग ट्रैफिक के नियमों का पालन करें तो बहुत सी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा कार चलाते समय सीट बेल्ट नहीं बांधेगा तो उसका चालान किया जाएगा। इसके अलावा अगर किसी ने अपनी बाइक पर पटाखे मारने की कोशिश की तो उसका नंबर ट्रेस करके चालान उसके घर पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई बच्चा जिसकी उम्र 18 साल की नहीं हुई हो बाहन चलाता पकड़ा गया तो उसके माता-पिता के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि अक्सर छोटे बच्चे दुर्घटनाओं को अंजाम दे देते हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि हमें लाल बत्ती पर रुकना चाहिए। यह हमारी सुरक्षा के लिए है। इसके अलावा जेबरा क्रॉसिंग के पीछे अपने वाहन को खड़ा करना चाहिए ताकि आने जाने वालों को कोई दिक्कत ना हो। वाहन का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट हर हाल में बना होना चाहिए। अगर कहीं कोई दुर्घटना हो जाती है तो हमें घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाना चाहिए ताकि समय रहते उसकी जान बचाई जा सके। साइबर क्राइम संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि किसी को भी अपना गोपनीय ओटीपी नहीं बताना चाहिए। क्योंकि अक्सर देखा गया है कि लोग पैसों की धोखाधड़ी कर लेते हैं और आपका बैंक बैलेंस एकदम से शून्य कर दिया जाता है। अगर कहीं से कोई फोन आता है तथा आपसे कोई जानकारी मांगी जाती है तो आप खुद पहले संबंधित ब्रांच से संपर्क करो तथा वहां जाकर ही बात करो तो ज्यादा अच्छा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई आपके क्षेत्र में नशा बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस मौके पर स्कूल इंचार्ज अमरीक सिंह, उपिंद्र सिंह, अमनदीप कौर, रजनीश, राजिंदर पाल, परमजीत सिंह, मैनेजर मोहन सिंह भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here