
बांग्लादेश (द स्टैलर न्यूज़)। बांग्लादेश में हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। बेलगाम हुए उपद्वी जहां वहां के अल्पसंख्यक हिन्दुओं के घरों, कारोबार एवं उनके धार्मिक स्थानों को निशाना बना रहे हैं वहीं उनके द्वारा अब खिलाड़ियों के घरों को भी निशाना बनाया जा रहा है। हिंसा पर उतारु हुए लोगों ने हिंदू क्रिकेटर लिट्टन दास के घर पर हमला किया और घर को आग लगा दी। हिंसा हिंदू का शिकार क्रिकेटर को ही नहीं बनाया गया बल्कि मुस्लिम क्रिकेटर का घर भी उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। उपद्रवियों ने बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के घर को निशाना बनाया और आग लगा दी।

आपको बता दें कि मशरफे मुर्तजा पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी बांग्लादेश आवामी लीग के सांसद थे। रूलिंग पार्टी के सासंद होने के चलते वहां प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पूर्व कप्तान के घर को निशाना बनाया।












