
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। इजरायल ने गाजा में तबाही मचा दी है। इजराय द्वारा हमले में 100 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गाजा शहर के मध्य में एक स्कूल पर इजरायल ने हमला किया। स्कूल पर 3 रॉकेट उस समय गिरे, जब लोग सुबह की प्रार्थना कर रहे थे। इस इमारत का इस्तेमाल विस्थापित लोगों को आश्रय देने के लिए किया जा रहा था।

इजरायली सेना ने दावा किया है कि जिस स्कूल पर हमला किया गया है वह हमास मुख्यालय था और उसमें आतंकवादी मौजूद थे। इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि उन्होंने अल-तबीन स्कूल के अंदर स्थित सैन्य कमान मुख्यालय में काम करने वाले आतंकवादियों पर हमला किया था। सेना ने दावा किया है कि नागरिकों पर पर हमला नहीं किया गया।












