Monday, October 12, 2026
Home Latest प्रधानमंत्री मोदी ने हाथियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे व्‍यापक...

प्रधानमंत्री मोदी ने हाथियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे व्‍यापक सामुदायिक प्रयासों की सराहना की

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व हाथी दिवस के अवसर पर हाथियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे व्‍यापक सामुदायिक प्रयासों की सराहना की है। श्री मोदी ने हाथियों को ऐसे अनुकूल आवास उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई, जहां वे फल-फूल सकें।

Advertisements

प्रधानमंत्री ने हाथियों के मूल्‍य और हमारी संस्कृति तथा इतिहास में उनके महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में हाथियों की संख्या में हुई वृद्धि की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“विश्व हाथी दिवस हाथियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे व्‍यापक सामुदायिक प्रयासों की सराहना करने का अवसर है। इसके साथ-साथ हम हाथियों को ऐसे अनुकूल आवास प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं, जहाँ वे फल-फूल सकें। भारत में हमारे लिए हाथी हमारी संस्कृति और इतिहास के अभिन्‍न अंग हैं। यह बड़ी खुशी की बात है कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी संख्या में वृद्धि हुई है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here