
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान में संदिग्ध आतंकियों ने बलूचिस्तान प्रांत में राष्ट्रीय ध्वज बेचने वाली एक दुकान और एक घर पर ग्रेनेड से हमला कर दिया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी अलगाववादी समूह ‘बलूच लिबरेशन आर्मी’ ने ली है।

कुछ दिन पहले ही इस समूह ने दुकान के मालिक को झंडा न बेचने और लोगों को 14 अगस्त को छुट्टी न मनाने की चेतावनी दी थी। जानकारी देते सरकारी अस्पताल के प्रवक्ता वसीम बेग ने बताया कि एक दुकान और उसके पास स्थित घर पर किए गए हमले में घायल छह लोगों को भर्ती करवाया गया है।












