Saturday, October 10, 2026
Home Latest अमेरिका ने इजराइल को 20 अरब डॉलर के हथियारों की बिक्री की...

अमेरिका ने इजराइल को 20 अरब डॉलर के हथियारों की बिक्री की दी मंजूरी

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका ने इजराइल को 20 अरब डॉलर के हथियारों की बिक्री को मंजूरी दे दी है।  अमेरिकी विदेश विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि इजराइल के मध्य एशिया में एक बड़े युद्ध में उलझने की आशंकाओं के बीच कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को तेल अविव को 50 से अधिक एफ-15 लड़ाकू विमान, मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली अत्याधुनिक मिसाइल, 120 एमएम के गोले, मोर्टार और सामरिक वाहन सहित अन्य हथियारों एवं सैन्य उपकरणों की बिक्री संबंधी प्रस्ताव के बारे में सूचित किया गया है। हालांकि, इजराइल को निकट भविष्य में ये हथियार और सैन्य उपकरण हासिल होने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि आपूर्ति संबंधी अनुबंध को पूरा करने में कई वर्ष लगेंगे।

Advertisements

विदेश विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अमेरिका इजराइल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। एक पुख्ता और मुस्तैद आत्मरक्षा क्षमता हासिल करने तथा उसे बनाए रखने में इजराइल की मदद करना अमेरिका के राष्ट्रीय हितों के लिए महत्वपूर्ण है। यह प्रस्तावित बिक्री उपरोक्त उद्देश्यों के अनुरूप है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि नये अनुबंध के तहत इजराइल को 2029 में लड़ाकू विमानों की पहली खेप की आपूर्ति किए जाने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here