Monday, October 5, 2026
Home Himachal मिस्का इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आजादी दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

मिस्का इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आजादी दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। मिस्का इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल  टकौटा मैं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर विकसित भारत थीम के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने भाषण, कविता और पेंटिंग में बढ़ चढ़कर भाग लिया। “आजादी के दीवाने” कविता सुनकर सभी  देशभक्ति की भावना  से सराबोर हो गए। बच्चों ने अपनी कला  प्रतिभा दिखाते हुए विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां उकेरी जो  अत्यंत मनमोहक थी।

Advertisements

स्कूल प्रधानाचर्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और आजादी में दिए गए क्रांतिकारियों के योगदान और बलिदान के बारे में बताया। वर्तमान समय में युवाओं और आने वाली पीढ़ी की राष्ट्र के प्रति क्या भूमिका होनी चाहिए विषय को लेकर भी बच्चों को जागरूक व प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here