Monday, October 5, 2026
Home Himachal टौणी देवी पाठशाला में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

टौणी देवी पाठशाला में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को यह बताना था कि स्वतंत्रता हमें कितनी कठिनाइयों और बलिदानों के बाद मिली है। कार्यक्रम के दौरान स्काउट गाइड और अन्य बच्चों ने देशभक्ति गीतों, नृत्यों, और नाटकों के माध्यम से देशप्रेम की भावना को प्रकट किया। इस कार्यक्रम का आयोजन गाइड कप्तान कुसुम लता, कविता देवी, और शारीरिक प्रवक्ता संजय ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया। बच्चों ने अपने जोश और समर्पण से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Advertisements

उनकी प्रस्तुतियों ने न केवल देशभक्ति की भावना को जागरित किया बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में हमारे बुजुर्गों द्वारा दिए गए बलिदानों का महत्व भी समझाया। कार्यक्रम के दौरान राष्टीय ध्वज फहराया गया और सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि आज की पीढ़ी भी अपने पूर्वजों के संघर्ष और बलिदानों को समझने और सम्मान देने के लिए  तत्पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here