
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर की तहसील टांडा के गांव कुराला कलां से एक सूचना मिली है। जहां बीती रात कुछ हमलावरों ने एक घर के बार ताबड़तोड़ फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक बलजीत सिंह नामक व्यक्ति के घर के बाहर करीब 16-17 राउंड फायर किए गए। बलजीत सिंह के पिता दुबई में रहते हैं।

सभी गोलियां बलजीत के घर के गेट पर और आसपास लगीं। फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गई। गौरतलब है कि कुराला कलां टांडा उड़मुड़ के विधायक जसवीर सिंह गिल राजा का पैतृक गांव है हालांकि वह शहर में रहते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।












