Thursday, November 5, 2026
Home Hoshiarpur पेड़ पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखते हैं: दिनकर कपिला

पेड़ पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखते हैं: दिनकर कपिला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़ )। युवा वैल्फेयर सोसायटी न्यू कृष्ण नगर गली नं 15 की तरफ से प्रधान दिनकर कपिला की अध्यक्षता में वैष्णो देवी मंदिर भरवाई रोड होशियारपुर की पार्क में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर प्रधान दिनकर कपिला ने कहा कि जिस तरह दिन प्रति दिन हमारा पर्यावरण दूषित हो रहा है उससे हमारा स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्रियों में निकलते धुएं के कारण आस-पास के रहने वाले लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है और पेड़ ऐसे होते है जिससे हमारा पर्यावरण शुद्ध होता है। दिनकर कपिला ने कहा कि आज के बिगड़ते हालत के लिए मुख्य रूप से हम सभी जिम्मेवार है। अंधाधुंध हरे भरे पेड़ की कटाई से पर्यावरण पूरी तरह से दूषित हो गया है। जिसका दुष्परिणाम देखने को भी मिल रहे है। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष लगाना कई संतानों के बराबर होता है।
इस अवसर पर प्रधान शाम लाल चौधरी, मुकेश डाबर मिंटू, नरिंदर, तरसेम मोदगिल, एडवोकेट रोहित जोशी, पंडित ओंकार नाथ, सुनील दत्त पराशर, साहिल निमाणा, वरुण शर्मा आशू, छोटा अश्विनी, मलकीत मरवाहा, भारत भूषण वर्मा, पंडित पवन शर्मा, कुक्कू चंदन आदि मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here