Sunday, October 11, 2026
Home Crime श्री शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी के प्रधान हरीश खोसला से लूट का...

श्री शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी के प्रधान हरीश खोसला से लूट का प्रयास, गिरने से हुए चोटिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी के प्रधान हरीश खोसला के साथ लूट की नीयत से हमला करने का समाचार प्राप्त हुआ है। वारदात में श्री खोसला एक्टिवा से गिर गए और गंभीर चोटिल हो गए। जानकारी अनुसार हरीश खोसला आज सायं करीब साढे 7 बजे रेलवे मंडी स्थित अपने घर से बाजार किसी काम के लिए अपने एक्टिवा पर निकले। जब वह सरकारी कालेज के समीप होस्टल की दीवार के पास पहुंचे तो उन्होंने अपनी जेब से फोन निकाला और सुनने के लिए खड़े होने लगे तो पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उनका फोन छीनने का प्रयास किया।

Advertisements

इस दौरान श्री खोसला गिर गए और लुटेरे भी गिर गए। इससे पहले कि वह उनका फोन छीनकर उठकर भागते, मौके पर मौजूद लोगों ने श्री खोसला का फोन संभाल लिया और उन्हें संभाला। इससे पहले कि लोग युवकों को पकड़ते तथा मामला समझते, लेकिन पीछे से आ रहे और युवकों ने उन्हें बाइस सहित भगा दिया। जिससे लग रहा था कि यह कोई गिरोह होगा, जो वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच किसी ने युवकों के मोटरसाइकिल की फोटो खींच ली। वारदात की सूचना पुलिस को दे दी गई है तथा पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here