
पठानकोट (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- पंकज। पठानकोट-भरमौर नैशनल हाईवे पर गांव तलगूट के नजदीक एक कार हादसाग्रस्त होने से एक की मौत व तीन लोग गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 5 बजे पठानकोट-भरमौर नैशनल हाईवे पर गांव तलगूट में एक कार खाई में गिर गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए तथा एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग मणिमहेश यात्रा पर जा रहे थे तो उनकी कार गांव तलगूट के पास एक खाई में गिर गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत डलहौजी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवा दिया और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।













