Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur एकजोत सेवा समीति ने योगा, चैस व शिक्षा के क्षेत्र में उच्च...

एकजोत सेवा समीति ने योगा, चैस व शिक्षा के क्षेत्र में उच्च स्तर की प्राप्तियों हासिल करने पर आयुष को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर एकजोत सेवा समीति के सीनियर उप-प्रधान सुरजीत सिंह पत्ती ने प्रैस के नाम ब्यान जारी करते हुये बताया कि समीति की ओर से मिनी सचिवालय होशियारपुर में समीति के सरपरस्त कुलदीप सिंह पत्ती की अध्यक्षता में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें ज़िला समाजिक सुरक्षा अफसर मनप्रीत सिंह बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुये। इस समारोह में नरेश कुमार हांडा पूर्व मैंबर एल.एल.सी. होशियारपुर ’दि नैशनल ट्रस्ट’ विशेष तौर पर उपस्थित हुये। इस समारोह में आयुष सिंह को उनकी योगा, चैस तथा शिक्षा के क्षेत्र में उच्च दर्जे की प्राप्तियों के लिए 3100 रूपये सम्मान पत्र तथा मोमैंटो भेंट करके सम्मानित किया गया। मुख्य मेहमान की ओर से आयुष सिंह क हर क्षेत्र में और आगे बढ़ने की कामना की गई।

Advertisements

मुख्य मेहमान ने एकजोत सेवा समीति की ओर से समाज भलाई के किये जा रहे कार्यों की भी ज़ोरदार प्रशंसा की तथा समीति को हर तरह का सहयोग देने का भरोसा दिलाया। समीति के सरपरस्त कुलदीप सिंह पत्ती ने कहा कि समीति समाज भलाई के कार्यों में अपना योगदान समर्था के अनुसार डालती रहेगी। इस अवसर पर समीति के जनरल सचिव जरनैल सिंह धीर, नरेश कुमार हांडा, पूर्व प्रिंसीपल जमना दास, मनजीत सिंह लक्की, यशपाल सिंह सैनी, आयुष के पिता कमलजीत सिंह ने भी अपने विचार प्रगट किये। स्टेज सचिव की भूमिता जरनैल सिंह धीर स्टेट अवार्डी ने बाखूबी निभाई। इस अवसर पर सुरिन्दर सिंह, जसवीर सिंह भट्टी, कुलवंत सिंह ढक्कोवाल, नम्बरदार सुरिन्दर सिंह, सुरिन्दर कुमार भट्टी, बलविन्दर कौर सैनी, कुलविन्दर कौर तूर, चरनजीत कौर के इलावा समीति के अन्य मैंबर भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here