Tuesday, October 20, 2026
Home Latest कपूरथला के प्राचीन शिव मंदिर चुड़वाल चुंगी रोड माडल टाउन का 28वां...

कपूरथला के प्राचीन शिव मंदिर चुड़वाल चुंगी रोड माडल टाउन का 28वां स्थापना दिवस मनाया गया

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। कपूरथला के प्राचीन शिव मंदिर माडल टाउन (चुंगी रोड) में 28वां स्थापना दिवस आरके सेठी व मंगत राम कालिया प्रधान व चेयरमैन की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में मनाया गया। जिसमे सबसे पहले पूजा, हवन व सुंदर कांड का पाठ किया गया। जिसके बाद श्री हनुमान चालीसा व भजनों सहित संकीर्तन किया गया। इस धार्मिक समारोह में माडल टाउन, सुंदर एवेन्यू, गुरु तेग बहादुर नगर व गुरु नानक नगर के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरके सेठी व मंगत राम कालिया ने बताया कि 26 अगस्त को मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी।

Advertisements

इस मौके पर तरसेम कुमार शास्त्री, पियूष व महिला संकीर्तन मंडल ने पाठ व भजनों से श्रद्धालुओं को निहाल किया। इस दौरान मंदिर के युवा भक्तों की ओर से पूरा प्रबंध किया गया। इस मौके पर मोहिंदर कुमार शर्मा, आरके सेठी, अशोक सूद, तरसेम कुमार शर्मा, अशोक शर्मा, ओमदत्त शर्मा, आरके भनोट, एमआर कलिया, प्रदीप सूद, पंकज धीर, संजय अग्रवाल, संदीप ऐरी, आरके महाजन, आकाश कपूर, दीपक (आशु), अनुज शर्मा, ईशान सूद, रिकी कांत, राजीव शर्मा, विशु शर्मा, अक्षय, तनु भारद्वाज, जोनी धीर, सुनील कुमार, पंडित रवींद्र शास्त्री, रिम्पी, गौरीश, जैरिश, दिव्यांशु व अन्य भक्तजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here