Tuesday, October 20, 2026
Home Latest दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 1 से 3 सितम्बर तक श्री लक्ष्मी...

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 1 से 3 सितम्बर तक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर तलवाड़ा में भगवान शिव की कथा का किया जाएगा आयोजन

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान एवं समूह निवासियों द्वारा 1 सितम्बर से 3 सितम्बर तक शाम 6 से 9 बजे तक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर 2, तलवाड़ा में भगवान शिव की कथा का आयोजन किया जाएगा। भगवान शिव कथा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए साध्वी रुक्मिणी भारती जी ने बताया कि कथा वाचन करने और कथा के प्यासे लोगों का रसपान करने के लिए विश्व प्रसिद्ध साध्वी सुश्री सौम्या भारती जी अपनी मंडली के साथ पधार रही हैं। उनकी ओजस्वी वाणी से हम सब कथा अमृत का पान करेंगे।

Advertisements

शहर की सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं एवं शहरवासियों के सहयोग से इस कथा की तैयारियां चल रही हैं, शहर एवं आसपास के गांवों में कार्ड वितरण किये जा रहे है उन्होंने आगे बताया कि कथा की व्यवस्था के लिए शहरवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है, प्रतिदिन कथा के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई हैं। आप सभी से अनुरोध है कि परिवार सहित कथा में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here