
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाज सेवी बीबी परमजीत कौर (पत्नी श्री नरिन्द्र पाल दड़ौच) की अंतिम अरदास श्री गुरू रविदास गुरूद्वारा साहिब पिपलांवाला में श्री सुखमणि साहिब के पाठ के उपरांत भोग के समय की गई। इस शोक समागम में पंजाब भर से रिश्तेदार, दोस्त, मित्र-सज्जन तथा समाज सेवी भारी संख्या में शामिल होकर बिछुड़ी रूह को श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दुख की घड़ी में परमजीत कौर के दोनों लड़के सुमित तथा नवीन कैनेडा से चलकर शामिल हुये। इस अवसर पर ज्ञानी जी ने बिछुड़ी रूह की शान्ति के लिये अरदास की। शोक समागम की भूमिका निभाते हुये नम्बरदार सुखविन्दर लाल ने बताया कि परमजीत कौर मास्टर महिंदर सिंह हीर (शेरपुर गुलिंड) की बड़ी बेटी थी जिन्होंने छोटी उम्र में ही परिवार, रिश्तेदारो तथा सगे-सम्बन्धियों को सदा के लिये अलविदा कह दिया। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने छोटी उम्र 12 वर्ष की आयु में बाबा साहिब डाक्टर साहिब अम्बेडकर जी के मिशन की पूर्ति के लिये अपनी इच्छायें, सुख-सुविधाओं को छोड़कर परिवार में आर्थिक कठिनाई होने के बावजूद अपने पिता का साथ दिया तथा शादी के उपरांत भी उस परिवार को भी इस मिशन पर चलाया।

इस शोक सभा को सर्वश्री लारैंस चौधरी (कन्वीनर बहुजन एक्शन फ्रंड फार सोशल जस्टिस), हरचंद सिंह जखवाली फतेहगढ़ साहिब, (उप-प्रधान एस.एस.पी), केवल सिंह धीर (बी.डी.पी), हरविन्दर सिंह प्रिंस अमृतसर (यूथ विंग पंजाब), बलकार सिंह, कश्मीरी लाल (हैल्थ आफिसर) आदि ने बिछुड़ी रूह को श्रद्धासुमन अर्पित किये। श्री लारैंस चौधरी ने श्रद्धांजलि भेंट करते हुये कहा कि जैसे बाबा साहिब डाक्टर अम्बेडकर जी के परिवार की ओर से उनको पूरा सहयोग दिया गया जिस कारण वो देश के महान नेता बने, उसी तरह परमजीत ने भी अपने पिता के इस मिशन को चलाने के लिये पूरा-पूरा साथ दिया। जिस कारण मायका तथा ससुराल परिवार का समाज में नाम है। उन्होंने कहा कि आज शोक समागम का इक्ट्ठ यह बताता है कि परमजीत कौर सचमुच ही एक समाज सेवी थीं। इस अवसर पर नम्बरदार सुखविन्दर लाल ने बताया कि दोनों परिवारों ने मिलकर परमजीत कौर के समाज तथा परिवार सम्बधी की बढ़िया सेवाओं को मुख्य रखकर आज इस समय दीन दुखियों की सहायता के लिये ’जप इंटरनैशनल डाक्टर अम्बेडकर मैमोरियल वैल्फेयर ट्रस्ट’, पिपलांवाला होशियारपुर का गठन किया है। जिसमें दोनों परिवारों तथा समाज के सहयोग के साथ चलाया जायेगा।










