
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 49 वी नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन माइंड बॉडी मेडिसिन फॉर आयुष मंत्रालय की तरफ से डॉक्टर्स का तीन दिवसीय सेमिनार ब्रह्मकुमारी आश्रम माउंटआबू में लगाया गया। जिसमे धन्वंतरि वैद्य मंडल होशियारपुर कार्यकर्ता पंजाब के प्रधान वैद्य सुमन कुमार सूद के साथ अन्य वैद्य गुरमेज राम, वैद्य परमजीत सिंह, वैद्य सुखविंदर समरा, वैद्य इंद्रजीत कौर,वैद्य चारु, वैद्य शरणजीत कौर एवं वैद्य नितिन बाली को दिनेश गुलेरिया द्वारा न्यौता दिया गया। इस शिविर में संपूर्ण भारतवर्ष में से विभिन्न स्थानों से नेचुरोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वैदिक इत्यादि सब तरह के डॉक्टर्स, वैद्य, सर्जनस आदि शामिल हुए और सब ने आयुष मंत्रालय द्वारा प्रदान की गई सेवाओं का लाभ उठाया।

धन्वंतरी वैद्य मंडल के सदस्यों को प्रत्येक सुविधा देंने हेतु ब्रह्मकुमारी आश्रम की तरफ से पवन भाई जी का साथ दिलवाया गया। इस शिविर में उच्चपदीय डॉक्टर्स के द्वारा शारीरिक क्रियाओं को संक्षेप में समझाया गया। ब्रह्मकुमारीओ द्वारा आध्यात्मिकता से मानव शरीर के सम्बंध में बताया गया। जिस का प्रचार शीतल दीदी द्वारा किया गया। पहले दिन सभी डॉक्टर्स का हार्दिक अभिनंदन किया तथा तीसरे दिन सभी वैद्यों को आयुष मंत्रालय तथा बी.के. की तरफ से सर्टिफिकेट्स देकर सन्मानित किया गया।











