Tuesday, October 20, 2026
Home Latest जीआरपी थाना प्रभारी का बुजुर्ग महिला व नाबालिग को पीटने का वीडियो...

जीआरपी थाना प्रभारी का बुजुर्ग महिला व नाबालिग को पीटने का वीडियो हुआ वायरल, कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल

मध्य प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में जीआरपी थाने की प्रभारी व स्टाफ सदस्यों का एक वीडियो वायरल होने के बाद पूरे प्रदेश में बवाल शुरु हो गया है और कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरना शुरु कर दिया है। वीडियो में पहले थाना प्रभारी और बाद में स्टाफ सदस्य एक बुजुर्ग महिला और नाबालिग को पीटते हुए दिख रहे हैं। वीडियो पिछले साल 2023 के अक्टूबर माह का बताया जा रहा है।

Advertisements

थाना प्रभारी अरुणा वाहने के अनुसार कुसुम वंशकार का बेटा और नाबालिक का पिता दीपक वंशकार एक शातिर बदमाश है और उसके खिलाफ 17 से अधिक मामले दर्ज हैं। दीपक वंशकार चोरी के एक मामले में फरार था और उस पर 10 हजार रुपये का ईनाम रखा गया था। चोरी की घटनाओं में उसका पूरा परिवार उसका साथ देता है तथा इसीलिए उसके परिजनों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। दीपक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है और उसकी मां व बेटा अपने घर पर हैं। जीआरपी अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस वीडियो को एक्स पर लोड करके भाजपा पर निशाना साधा है तथा मामले को दलितों से जोड़ते हुए इसे दलितों पर अत्याचार करार होते हुए भाजपा को दलित विरोधी कहते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here