
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के जगतपुरी इलाके में बड़ा हादसा होने से टल गया। जहां सवारियों से भरी एक डीटीसी बस में अचानक भयानक आग लग गई। आग लगने की भनक बस ड्राइवर को भी नहीं लगी, उसे एक बाइक सवार ने इसकी सूचना दी। जिसके बाद बस को रोक कर लोगों को उतारा गया।

फिर देखते ही देखते कुछ ही देर में आग ने काफी विकराल रूप धारण कर लिया और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।












