
पठानकोट (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी पठानकोट के सीजेएम कम सचिव रुपिंदर सिंह द्वारा सिविल हॉस्पिटल पठानकोट में बने नशा छुड़ाओ केंद्र तथा सखी वन स्टॉप सेंटर का दौरा किया गया। इस मौके पर सीजेएम रुपिंदर सिंह द्वारा नशा छुड़ाओ सेंटर में मरीजो से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी तथा केंद्र में रहने वाले मरीजों का हाल जाना, तथा मरीजों के कुशल प्रबंधन संबंधी डॉक्टर से बातचीत की।

सीजेएम द्वारा केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा भी लिया गया। इस मौके पर सीजेएम ने बताया कि उनकी अथॉरिटी की तरफ से नशा छुड़ाओ केंद्र में पीएलबी विनोद कुमार की नियुक्ति की गई है जो हर वीरबार को मरीजों की समस्या सुनेंगे तथा जिनको भी कानूनी सहायता की जरूरत है उन्हें मुफ्त में कानूनी सहायता दी जाएगी, सीजेएम द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया तथा उन्होंने बताया कि जहां पर भी उनके पीएलवी सप्ताह में दो दिन आते हैं जिनको भी मुफ्त कानूनी सहायता की आवश्यकता होती है उन्हें मुफ्त में कानूनी सहायता दी जाती है। इस मौके पर डॉक्टर गुलमोहर, सखी वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज सुनैना, पीएलवी विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।












